तेंदूखेड़ा। परमपूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में प्रदेश के अन्य जिला तहसील में मासिक महाआरती का आयोजन किया जाता है जिसमें इसी क्रम में आज तृतीय रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तेंदूखेड़ा के तत्वधान में कृषि उपज मंडी प्रांगण तेंदूखेड़ा में मासिक महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें मां गुरुवर के जयकारे भैया दशरथ यादव, बहिन लता पाल ने लगाए, इसके पश्चात शंख ध्वनि के साथ दिव्य मंत्रों का उच्चारण करते हुए। गुरुवर जी का चालीसा पाठ, श्री दुर्गा चालीसा पाठ के साथ मां गुरुवर जी की दिव्यता आरती संपन्न की गई। संगठन की विचार धारा से अवगत कराते हुए सीताराम परस्ते ने बताया कि गुरुवर जी द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलना है साथ ही हमारे द्वारा किए जा रहे कार्यों का आत्म आकलन करते हुए आगे कदम बढ़ाना है।

बही संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता विनोद सिंह जी ने बताया कि समाज का कल्याण करना है तो हमें संकल्पित होना होगा। और जो कार्य संकल्प के साथ करते हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी वर्ष 2025 के बाद जो परिवर्तन होने बाला है। उसके लिए आपको अपनी जीवन के लिए तप त्याग, पुरुषार्थ के लिए आगे बढ़ना होगा। भगवती मानव कल्याण संगठन की महिला ब्लॉक अध्यक्ष वंदना सिंह ने बताया कि गुरुवर जी हमें साधक बनाना चाहते हैं, साधू,संत नहीं, गुरुवर जी ने बताया कि साधक बही होता है जो अपने जीवन को सदमार्ग पर चलने के साथ समाज को उस दिशा में ले जाने का कार्य करते हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन सक्रिय सदस्य सतेंद्र सिंह ने कहा कि इस कलिकाल में अगर समाज परिवर्तन करना है तो परोपकारी, पुरुषार्थी बनना होगा। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह जी ने कहा कि हॉल ही में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमे समाज को शराब, मांस बांटकर बोट मागकर संविधान के नियमो की हत्या की गई। बही आपको जागरुक होने की अवश्यकता है, साथ ही आगामी 10,11 फरवरी 2024 को विलासपुर,छत्तीसगढ़ प्रदेश में शक्ति चेतना जन जागरण शिविर का आयोजन होने जा रहा हैं। उसमें ज्यादा से ज्यादा मां भक्त ले जाने का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम का आभार व्यक्त देवेंद्र सिंह जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक सचिव जितेंद्र पाल ने किया।अंत में सभी मां भक्तों ने प्रणाम करते हुए शक्ति जल प्रसाद प्राप्त किया।
0 टिप्पणियाँ