Hot Posts

6/recent/ticker-posts

22 अप्रैल को स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में होगा आयोजित

 दमोह : कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दमोह ने बताया 22 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया मे समय प्रातः 10 से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जा रहा हैं। शिविर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लोगो को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं। हम सभी स्वस्थ नागरिको से अपील करते है कि वे आगे आये और रक्तदान कर जीवन बचाने में सहयोग करें। रक्त दान करने वाले सभी रक्त दाताओ को एक प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।

           सीबीएमओ डॉक्टर दुबे ने कहा है रक्तदान करने से दिल की बीमारियां एवं हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है। समय समय पर रक्तदान करने पर शरीर मे आयरन बैलेंस रहता है जिससे कैंसर का खतरा कम रहता है। रक्तदान करने के बाद रेड ब्लड सेल का लेवल कुछ समय मे बराबर हो जाता है जिससे वजन बढ़ना कम हो जाता है। रक्तदान करने से रक्त से संबंधित समस्त जाँच निःशुल्क की जाती है। जो लोग रक्तदान करते है उनकी रोग प्रतिरोध क्षमता सामन्य लोंगों से अधिक होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ