Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना पथरिया की बड़ी कार्यवाही विगत दिनों हुई विराग्योदय जैन मंदिर में चोरी की घटना का किया पर्दाफाश

  पथरिया - शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने हेतु पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा अज्ञात चोरों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।


बता दें कि दिनांक 22.05.26 को प्रार्थी मैनेजर सूरज पिता प्रवीण जैन निवासी खेड़ी जिला बैतूल हाल विराग्योदय जैन मंदिर दमोह रोड़ पथरिया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22.05.26 की दरमियानी रात में विराग्योदय जैन मंदिर में 02 अज्ञात चोरो द्वारा रखी 02 गुल्लकों में से करीब 90000 रुपये की राशि की चोरी कर ली है जिसकी रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्र.234/26 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस पंजीबध्द कर आरोपियो व माल मसरूका की लगातार तलास पतारसी की जा रही थी, जिसमे सीसीटीव्ही फुटेज व साईबर सेल टेक्नीकल टीम दमोह की मदद के आधार पर कई शहरों व राज्यों में तलास पतारसी की गई जो दिनांक 26.07.26 को 02 चोरों को दस्तयाव किया गया जिन्होने पूछताछ पर अपना नाम कुलवंत उर्फ राजू पिता बलवंत सिंह उम्र 40 साल निवासी ग्राम फतेहगंज थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड एवं रेशम उर्फ रिंकू पिता ठाकुर सिंह लवाणा उम्र 32 साल निवासी ग्राम गोठा थाना सितारगंज जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड बताया जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया उक्त दोनो आरोपीगण से प्रकरण में चोरी गये मसरूका में से कुल 20000 रुपये नगद राशि बरामद की गई एंव उक्त दोनो आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर मान. न्यायालय पेश किया गया।

उक्त पूरे मामले में थाना प्रभारी पथरिया निरी. नेहा गोस्वामी, सउनि हरगोविंद पटैल, प्रआर.312 नरेन्द्र यादव, आर.09 नवीन बैन, आर. 274 संदीप पटैल, आर.94 कपिल तिवारी, आर. 749 अजय कुर्मी, आर.850 मनीष रोहित, आर.855 अमन बाल्मीकि, साइबर सेल से प्र. आर. राकेश आठ्या, आर. रोहित, आर. मयंक, आर. शुभम नामदेव की सराहनीय भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ