पथरिया। शिक्षा विभाग में चार दशक से अधिक समय तक सेवाएं देने के बाद शशि भूषण चतुर्वेदी बुधवार, 30 सितंबर को संकुल केंद्र हाई स्कूल बोतराई से शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने लगभग 44 वर्ष पहले शासकीय सेवा में प्रवेश किया था। शिक्षक के रूप में शुरू हुआ उनका सेवाकाल विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संकुल केंद्र हाई स्कूल बोतराई में पूर्ण हुआ।
चतुर्वेदी ने अपनी शासकीय सेवा की शुरुआत जेरठ विकासखंड पथरिया में शिक्षक के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने विकासखंड पथरिया के किन्द्रहो और बोतराई में अपनी सेवाएं दीं। बोतराई में पदस्थापना के दौरान उन्हें शिक्षा विभाग द्वारा संकुल समन्वयक एवं जनशिक्षक जैसे अहम प्रशासनिक पदों पद पर कार्य किया। इन दायित्वों के दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़े कार्यों का निर्वहन किया।
लंबे सेवाकाल के दौरान शिक्षक चतुर्वेदी ने शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों एवं शिक्षा से जुड़े कार्यों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से किया, साथ ही संकुल समन्वयक एवं जनशिक्षक के दायित्व पर उन्होंने विभागीय एवं विद्यालयीन व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूरा किया। सहकर्मियों के अनुसार उनका कार्यकाल अनुशासनप्रिय एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के लिए याद किया जाएगा।
सादगी से हुई विदाई
शिक्षक चतुर्वेदी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी इच्छा के अनुरूप किसी बड़े या भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। उन्होंने सादगीपूर्ण तरीके से शासकीय सेवा से विदाई लेना पसंद किया। इस अवसर पर सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उनके सेवाकाल को स्मरण करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ, सुखद एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।
जेरठ से शुरू हुआ शिक्षक के रूप में सफर
करीब चार दशक से अधिक समय पहले जेरठ से शिक्षक के रूप में शुरू हुआ श्री चतुर्वेदी का सेवाकाल किन्द्रहो होते हुए बोतराई तक पहुंचा। बोतराई में उन्होंने शिक्षक के साथ-साथ संकुल समन्वयक एवं जनशिक्षक के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं। इसी संकुल केंद्र हाई स्कूल बोतराई से उनकी लंबी शासकीय सेवा का समापन हुआ।
शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद अब शिक्षक चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की है।

0 टिप्पणियाँ