दमोह। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सागोनी में गोली लगने से एक युवक को जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया था, हालत गंभीर होने पर जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मृतक का नाम राघवेंद्र सिंह लोधी उम्र 27 वर्ष बताया जा रहा है आपसी विवाद के कारण हुए विवाद में पेट में गोली लगने के कारण उक्त व्यक्ति की मौत हो गई।
बताया जाता है पुरानी बुराई को लेकर यह पूरा विवाद हुआ है जिसके चलते राजकुमार लोधी के द्वारा 12 बोर बंदूक से राघवेंद्र सिंह लोधी के उपर गोली दाग दी इसके बाद गोली लगने के कारण घायल हुए व्यक्ति को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तो वही मृतक की मां के द्वारा बताया गया है कि मेरे बच्चे की किसी से बुराई नहीं थी लेकिन राजकुमार लोधी ने गोली चलाई, जो मेरे बेटे के पेट में लगी। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, आरोपी के गिरफ्तार होने की अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
0 टिप्पणियाँ